Site icon Mittal Commerce Classes

CA Final कोर्स गाइड in हिंदी

CA Final Course Guide in Hindi

CA Final परीक्षा CA course की आखरी सीढ़ी है। जो छात्र यहां तक पहुंच चुका है उसको Accounting, Law, Taxation, Auditing, International Taxation and Finance आदि जैसे सब्जेक्ट्स की बहुत अच्छे से समझ आ चुकी है। CA Final की परीक्षा से पहले छात्रों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी करनी पड़ती है जिसके द्वारा उन्हें बहुत एक्स्पोज़र मिलता है।

CA Final Exam में 2 ग्रुप्स होते हैं। प्रत्येक ग्रुप के अंदर 4 पेपर्स होते है । इस तरीके से छात्रों को टोटल 8 पेपर्स में पास होना होता है। वह छात्र जिन्होंने CA Intermediate की परीक्षा के दोनों ग्रुप्स पास कर लिए हैं व 2.5 साल की प्रेक्टिकल ट्रेनिंग पूरी कर ली है और साथ ही उनको AICITSS का भी एक्सपीरिएंस हो चुका है, वह सभी CA Final की परीक्षा में अपना रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एलिजिबल है। CA Final की परीक्षा साल में 2 बार May और November के महीनो में होती है।

CA Final के कोर्स को लेकर छात्रों के बीच काफ़ी कन्फ्यूजन रहता है। इस आर्टिकल में हम आपको CA Final की परीक्षा से जुड़ी हुई सारी जानकारी प्राप्त कराने जा रहे हैं।

चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल कोर्स की पूरी सूचना

Paper-1: Financial Reporting
Paper-2: Strategic Financial Management
Paper-3: Advanced Auditing and Professional Ethics
Paper-4: Corporate and Economic Laws
Paper-5: Strategic Cost Management and Performance Evaluation
Paper-6A: Risk Management
Paper-6B: Financial Services and Capital Markets
Paper-6C: International Taxation
Paper-6D: Economic Laws
Paper-6E: Global Financial Reporting Standards
Paper-6F: Multidisciplinary Case Study
Paper-7: Direct Tax Laws and International Taxation
Paper-8: Indirect Tax Laws

CA फाइनल Eligibility

जो छात्र CA Foundation और CA Intermediate की परीक्षा पास कर चुके हैं।

साथ ही 3 साल की आर्टिकलशिप में से 2.5 साल की आर्टिकलशिप ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं।

CA फाइनल Registration प्रक्रिया

  1. सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ ।
  2. अब ऊपर दिए गए टैब में Student पर क्लिक करें । आपको Course Registration का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें ।
  3. इसके बाद Registration form पर क्लिक करें |
  4. अब फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे नाम, मोबाईल नंबर , जन्म तारीख और लिंग आदि को भरें ।
  5. सारी जानकारी भरने के बाद इसे सबमिट करें ।अब आपको आपके नंबर पर एक OTP आएगा।
  6. यह OTP डालकर अपनी जानकारी को वेरिफाई करें ।
  7. अब लॉगिन करें और मांगी गई अन्य जानकारी को भरें ।
  8. अब रजिस्ट्रेशन फीस और ट्रेनिंग फीस का भुगतान करें ।

यह सारी जानकारी भरने और सबमिट कराने के एक महीने के अंदर आपको ICAI द्वारा रजिस्ट्रेशन लैटर भेजा जायेगा ।

CA Final Course के लिए ज़रूरी डॉक्युमेंट्स

CA Final Registration Fees

CA फाइनल के लिए कुल फीस के रूप में आपको 39,800 रूपये का भुगतान करना होता है । इसमें से 36,500 रूपये रजिस्ट्रेशन के वक्त और 3,300 रूपये का आपको परीक्षा शुल्क के रूप में भुगतान करना होता है । लेट फीस के लिए आपको 600 रूपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा ।

CA Final रजिस्ट्रेशन Validity

CA फाइनल के रजिस्ट्रेशन की वैधता एक बार भुगतान करने के बाद 5 साल के लिए मान्य रहती है । एक बार रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आप 8 बार परीक्षा दे सकते हैं। प्रत्येक प्रयास के लिए आपको सिर्फ परीक्षा शुल्क का ही भुगतान करना होगा।

CA Final रजिस्ट्रेशन आखरी डेट

CA फाइनल की परीक्षा के लिए आप CA course के दोनों चरण CA फाउंडेशन और CA इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को पास करने के बाद आप पूरे वर्ष में कभी भी आवेदन कर सकते हैं।

CA Final Exam Pattern

CA फाइनल परीक्षा को पास करने के लिए आपको सभी 8 पेपर्स में कम से कम 40% और सभी पेपर में टोटल मिलाकर 50% अंक लाना जरुरी है ।

CA Final Examination Form

CA Final Exam में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद व 2.5 साल की आर्टिकलशिप पूरी करने के बाद छात्र परीक्षा फॉर्म भर सकते है। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित पूरी प्रक्रिया का पालन करें।

Chartered Accountant Final Admit Card

CA फाइनल परीक्षा फॉर्म भरने के 21 दिन के बाद ICAI द्वारा प्रवेश पत्र (admit card) जारी कर दिए जाते हैं। अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें और उसे संभल कर रखें।

Chartered Accountant Final Results

CA फाइनल की परीक्षा के 2 महीने बाद ICAI द्वारा रिजल्ट घोषित कर दिए जाते हैं। आप अपना रिजल्ट ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही तरीके से चेक कर सकते हैं।

Exit mobile version