Home Blogs CA Foundation
CA Foundation

पहली बार में कैसे पास करें CA इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों ग्रुप

कैसे पास करें CA इंटरमीडिएट परीक्षा? हर साल ICAI के द्वारा कराई जाने वाली CA Intermediate की परीक्षा में लाखों छात्र बैठते हैं | लेकिन हर छात्र इस परीक्षा में सफल नहीं हो पाता | CA Intermediate की परीक्षा को पास करने के

MCC Academic Team 31 March 2020 3 min read
पहली बार में कैसे पास करें CA इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों ग्रुप

कैसे पास करें CA इंटरमीडिएट परीक्षा?

हर साल ICAI के द्वारा कराई जाने वाली CA Intermediate की परीक्षा में लाखों छात्र बैठते हैं | लेकिन हर छात्र इस परीक्षा में सफल नहीं हो पाता | CA Intermediate की परीक्षा को पास करने के लिए आपको दोनों ग्रुप क्लियर करना बहुत ज़रूरी है। दोनों ग्रुप क्लियर करने के लिए आपको प्रत्येक पेपर में 40% लाना ज़रूरी है। तभी आपके दोनों ग्रुप क्लियर माने जाएंगे और आपकी CA Intermediate की परीक्षा को सफल माना जाएगा।

बहुत से छात्र परीक्षा की तैयारी तो करते लेकिन बहुत कम छात्र इस परीक्षा में पहली बार में दोनों ग्रुप क्लियर कर पाते हैं| कभी कभी छात्र हर पेपर में पास तो हो जाते हैं लेकिन उनका टोटल 50% नहीं बैठ पाता| और इस कारण उन्हें परीक्षा दुबारा देनी पड़ती है| कभी कभी छात्रों का टोटल बैठ जाता है लेकिन हर पेपर में पास नहीं हो पाते| ऐसे में छात्रों को वह पेपर जिसमें वो पास नहीं हो पाए उसे दुबारा देना पड़ता है| इस से छात्रों का कॉन्फिडेंस तो कम होता है ही साथ ही उनका समय भी वेस्ट होता है |

जानिए कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो आपको CA Intermediate की परीक्षा में सफलता पाने में मददगार रहेंगी |

नीचे दी गयी बातों को ध्यान से पढ़े :-

1. रोज़ करें पढ़ाई –

किसी भी परीक्षा में सफलता पाने के लिए बहुत ज़रूरी है कि आप रोज़ उसके लिए पढ़ाई करें | आप 10 दिन पढाई करके इस परीक्षा को पास नहीं कर सकते | पढ़ाई में आपको कंसिस्टेंट रहना बहुत ज़रूरी है तभी आप पहली बार में दोनों ग्रुप क्लियर कर पाएंगे |

2. रोज़ की पढ़ाई को रिव्यू करें –

रोज़ सुबह पढ़ाई चालू करने से पहले यह रिव्यू करें कि आपने पिछले दिन क्या पढ़ा था | रात में सोने से पहले आपने पूरे दिन क्या पढ़ा इसका एक बार जल्दी से रिवीजन कर लें | यह रोज़ाना करने से आपको चीज़े लंबे समय तक याद रहेगी |

3. वर्चुअल दुनिया को कह दें अलविदा –

किसी भी परीक्षा में सफलता पाने के लिए ज़रूरी है कि आप अपना टाइम वेस्ट ना करें और अपना फोकस ना खोए | सोशल मीडिया से दूर रहे | बहुत ज़रूरी है कि परीक्षा कि तैयारी के समय आप पूरे वर्चुअल वर्ल्ड से एक दूरी बना लें | कुछ महीने की ही तो बात है। पर यह करना ज़रूरी है अगर आपको अपनी परीक्षा में पहली बार में सफलता पानी है |

4. अपने ऊपर रखें भरोसा –

आप अपने ऊपर भरोसा रखे और खुदको मोटिवेटेड रखे | अपनी मेंटल हेल्थ को भी पॉजिटिव रखना बहुत ज़रूरी है | इसके लिए थोड़ी देर मेडिटेशन कर सकते हैं या योग कर सकते हैं | इस से आपके ऊपर एक बहुत ही पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ेगा जो कि परीक्षा की तैयारी में आपको बहुत ही लाभदायक साबित होगा |

आपको इन सभी बातों का ध्यान रखना है और मन लगाके पढाई करनी है | आप ज़रूर अपनी CA Intermediate की परीक्षा को पहली बार में क्लियर कर पाएंगे |

Need personal guidance?

Talk to MCC counsellors and choose the right course, batch and study mode for your target attempt.

Call Counsellor